कोलेबिरा: देव नदी मोड़ के पास स्कूटी से गिरकर एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
बुधराटोली निवासी मनोज केरकेट्टा नामक व्यक्ति गुरुवार की रात पालकोट की तरफ से स्कूटी पर घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान देव नदी मोड़ के पास वह असंतुलित होकर गिर गया। जिससे उसे कई जगह गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उसे देर रात सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।