हरिद्वार: मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में फिर से घुसा जंगली हाथियों का झुंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार के मिस्सरपुर स्थित शिव विहार कॉलोनी में फिर से जंगली हाथियों का झुंड दिखाई देने से हड़कंप मच गया। हाथियों की चहलकदमी कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर हाथियों का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दे कि हरिद्वार की रिहायशी कॉलोनी में जंगली जानवरों की चहलकदमी लोगों के लिए दहशत का कारण बनी हुई है।