हरिद्वार: फेरूपुर के गंगदासपुर में अवैध चाकू के साथ पथरी पुलिस ने किया एक संदिग्ध गिरफ्तार
रविवार को फेरूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गंगदासपुर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। भट्टा कालोनी निवासी आरोपी सुमित के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।