हरिद्वार: हनी ट्रैप का शिकार हुए युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पथरी थाना पुलिस ने गाजियाबाद से सकुशल किया बरामद
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित बहादरपुर जट गांव निवासी एक युवक हनी ट्रैप का शिकार हो गया और उसने लड़की को पैसे देने के लिए खुद के ही अपहरण की साजिश रच डाली। मगर पथरी थाना पुलिस ने युवक को यूपी के गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया और पूरे मामले का खुलासा किया। पथरी थाना प्रभारी कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।