हरिद्वार: ऋषिकुल के पास जमुना पैलेस स्थित एक निजी होटल में देहरादून के विकासनगर निवासी युवक ने पंखे से लटक कर लगाई फांसी
ऋषिकुल के पास जमुना पैलेस स्थित एक होटल में एक युवक ने होटल के कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक नितिन मेहरा राजधानी देहरादून के विकासनगर का रहने वाला था और शनिवार शाम यहां होटल में आकर रुका था। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतरकर कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।