हरिद्वार: चंडी घाट फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने ज्वालापुर निवासी स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत व एक गंभीर घायल
शनिवार देर रात चंडी घाट फ्लाईओवर पर ज्वालापुर के मैदानियान निवासी 2 युवक स्कूटी पर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय सोनू की मौके पर मौत हो गई जबकि 35 वर्षीय फरमान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके से निकल रहे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने परिजनों को सूचना दी।