गढ़ी: गढ़ी में दो दिवसीय याग मंडल विधान पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न, पंडित शैलेन्द्र जैन का हुआ सम्मान
गढ़ी जूना मंदिर में विराजमान मुनि श्री 108 आज्ञा सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय याग मंडल विधान बुधवार को पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मूलनायक भगवान आदिनाथ की शांतिधारा से हुआ, जिसका सौभाग्य मनीष–चेतनलाल परिवार को प्राप्त हुआ।