लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर जनगणना के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाया
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाया सरकार जनगणना के आंकड़ों में हेरफेर कर अपनी असलियत छुपाने का काम कर रही है। जमीनी हकीकत यह है कि गरीब परिवार महंगी गैस के कारण उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, कई ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शौचालय उपयोग में नहीं हैं और आज भी हजारों पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित होकर झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।