चकराता: त्यूणी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
मंगलवार रात को 7:30 बजे त्यूणी और आसपास के क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के पास बताया जा रहा है। नायब तहसीलदार त्यूणी सरदार सिंह राणा ने बताया कि हनोल, त्यूणी, छुमरा आदि क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। किसी भी क्षेत्र से जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।