चकराता: विकासनगर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का सम्मेलन आयोजित किया गया
रविवार को दोपहर 1 बजे के करीब आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विकासनगर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी घटाया है जिससे हर वर्ग को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आत्मनिर्भर भार