चकराता: जौनसार-बावर क्षेत्र से विकासनगर आ रही एक यूटिलिटी गाड़ी में अचानक मची अफरा-तफरी
शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब देहरादून ज़िले के जौनसार-बावर क्षेत्र से विकासनगर आ रही एक यूटिलिटी गाड़ी में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों ने वाहन के भीतर एक साँप को रेंगते देखा। बताया जा रहा है कि जैसे ही किसी यात्री की नज़र साँप पर पड़ी, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। कुछ ही पल में वाहन में सवार सभी लोग घबराकर बीच सड़क पर गाड़ी छोड़कर बाहर भाग निकले।