जगदलपुर: नगर निगम दस्ते ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई, मेन रोड, संजय बाजार और गोल बाजार में व्यापारियों को दी गई समझाइश
जगदलपुर शहर मे बढ़ते अतिक्रमण और उससे निजात दिलाने शहर को व्यवस्थित करने कलेक्टर हरीश एस के निर्देश पर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा के द्वारा टीम गठित कर अमले को निर्देशित किया गया । शहर को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए, और इस पर अमल करते आज कार्रवाई की गई, निगम अमला, पुलिस विभाग यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान कार्रवाई की गई।