बीना: गांधी जयंती पर गांधी तिराहे पर कार्यक्रम का आयोजन, नपा अध्यक्ष ने वार्ड पार्षदों के साथ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
Bina, Sagar | Oct 2, 2024 आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में नगर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में आज सुबह 11:00 नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार व वार्ड पार्षदों ने गांधी तिराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।