खलीलाबाद: जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ समाधान कर शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी देना सुनिश्चित की जाए