कांके: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने जब्त कीं अवैध शराब की बोतलें
Kanke, Ranchi | Oct 28, 2024 रांची रेलवे स्टेशन से सोमवार सुबह करीब दस बजे आरपीएफ ने अवैध शराब की बोतल जब्त किया है। बता दें कि आरपीएफ द्वारा रांची रेलवे स्टेशन पर राउंड और चेकिंग के दौरान ट्रेन में दो बैग पड़ा मिला। संदेह होने पर आरपीएफ ने जब बैग की जांच की तो उससे 38 अवैध शराब की बोतल बरामद हुआ। आरपीएफ ने अवैध शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।