परिहार: परिहार अंचल कार्यालय में शनिवारीय जनता दरबार लगा, भूमि विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई
परिहार प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपने-अपने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा।