जींद: लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर-जिला निर्वाचन अधिकारी
Jind, Jind | Apr 10, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि आगामी लोकसभा आम चुनावों के दौरान जिला में अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी नजर रहेगी। आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी इस संबंध में कड़ी निगरानी रखें और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों का रिकार्ड भी जांचें। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान शराब की अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए।