जींद: नशीली दवाइयां के साथ पकड़े गए व्यक्ति को ए डीजे नेहा नोरिया की अदालत ने सुनाई 15 वर्ष कैद की सजा
Jind, Jind | Apr 10, 2024 लुदाना गांव के नजदीक वर्ष 2019 में नशीली दवाईयों के साथ पकड़े गए पंजाब के संगरूर जिला के लहरा गया के वार्ड दस निवासी जगजीत को एडीजे नेहा नौरिया की अदालत ने 15 वर्ष कैद व 1.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोषी को एक वर्ष की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। आरोपी को पुलिस ने 28 अप्रैल 2019 को पकड़ा था।