जींद: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में दो युवक नामजद
Jind, Jind | Apr 10, 2024 सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया है। एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अप्रैल को गांव के ही दो युवकों ने उसकी बेटी का रास्ता रोककर अश£ील हरकत की। जब उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी।