जींद: चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राजकीय महाविद्यालय में हुआ स्वीप कार्यक्रम
Jind, Jind | Apr 10, 2024 चुनाव में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता,सेल्फी प्वाईंट तथा हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जींद विधानसभा के सहायक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम राकेश सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।