महसी: मेटुकहा चौराहा के पास से चोरी के दो बैट्रा व नगदी सहित घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ दो आरोपी को रामगांव पुलिस ने दबोचा।
रामगांव थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद चोरी के दो बैट्रा व नगदी सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया कि सल्लू पुत्र हसीब उर्फ पांडे निवासी हमीनपुर, सोनू पुत्र फकीरे निवासी सांईपुरवा को पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया। और न्यायालय भेजा गया।