मंडला: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बंजर चौक में प्रदर्शन, कोतवाली टीआई को हटाने की मांग
Mandla, Mandla | May 28, 2026 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने गुरुवार दोपहर बंजर चौक में प्रदर्शन कर कोतवाली टीआई को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। दोपहर करीब 2 बजे आयोजित सभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। सभा में आरोप लगाया गया कि आदि उत्सव के दौरान कोतवाली पुलिस ने तीन आदिवासी युवकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया।