कहरा: पतरघट थाना की पुलिस ने पतरघट बाजार से एक शराबी को किया गिरफ्तार, जिसे कॉविड जांच के लिए भेजा सदर अस्पताल सहरसा
पतरघट थाना की पुलिस ने पतरघट बाजार से 1 शराबी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। जिसे कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। जहां उस आरोपी का कॉविड जांच हो जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तारशराबी का नाम संतोष कुमार जो की मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव वार्ड 5 का रहने वाला बताया जा रहा है।