श्री गंगानगर: सिंचाई विभाग कार्यालय के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.70 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 6, 2026
श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी थाना पुलिस ने सिंचाई विभाग कार्यालय के पास कार्रवाई करते हुए 5.70 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार को दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 5.70 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।