गुना नगर: एबी रोड कार बाजार में विश्व हिंदू परिषद ने शीतल जल प्याऊ किया शुभारंभ
गुना में एबी रोड पर कार बाजार में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले शीतल जल प्याऊ शुरू की गई है। विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने बताया, पिछले 16 से 17 वर्षों से गर्मियो के मौसम में प्याऊ लगा रहे है। एबी रोड पर इसी मार्ग से नानाखेड़ी मंडी में बड़ी संख्या में किसान और लोग पहुंचते है। वही राह चलते लोगों को भी गर्मी के मौसम में ठंडा पानी कार बाजार में पीने मिल सकेगा।