गुना नगर: गुना बाईपास पर एकलव्य विद्यालय के पास कंटेनर ने कर में मारी टक्कर, झांसी से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहे थे कार सवार
गुना के कैंट थाना क्षेत्र में गुना बाईपास के एकलव्य विद्यालय के पास कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने कंटेनर नहीं रोका कार को घसीटता ले गया। इसी दौरान एक एंबुलेंस और एक अन्य वाहन चपेट में आ गए। कैंट थाना पुलिस ड्राइवर को थाना ले गई। नशे में धुत मिले कंटेनर चालक की लोगों ने पिटाई की। झांसी से उज्जैन जा रहे कार सवार पांच लोग सुरक्षित हैं।