गुना नगर: सकतपुर में तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत
गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र में अंतर्गत ग्राम सकतपुर के तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें, घर से खजूर की टहनियां काटने के लिए व्यक्ति निकला था उसी दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।