गुना नगर: पीजी कॉलेज में मतदान दलों का प्रशिक्षण जारी पीठासीन अधिकारी प्रत्येक 2 घंटे में देंगे मतदान ऐप से मतदान की जानकारी
लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जिले के मतदान दलो का पीजी कॉलेज गुना में प्रशिक्षण जारी है। जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, मतदान ऐप तैयार किया है। इस बार मतदान ऐप से पीठासीन अधिकारी प्रत्येक 2 घंटे में मतदान की जानकारी देंगे। प्रशिक्षण में मतदान दल के रवाना होने से लेकर, मतदान सामग्री जमा होने तक का ब्योरा दिया जा रहा है।