गुना नगर: कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में फरार 2 स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामलों में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि मुकेश जैन हनुमान कॉलोनी गुना पर चेक बाउंस के दो प्रकरणों में दो स्थाई वारंट जारी थे और मनोज सेन राठौर मोहल्ला पर भरण पोषण राशि के प्रकरण में स्थाई वारंट जारी था।