गुना नगर: मेडिकल बगीचा से कोतवाली थाना पुलिस ने 1 जिला बदर आरोपी को अवैध रिवॉल्वर के साथ किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी को अवैध रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि आरोपी अखिलेश उर्फ कालू बाल्मिक निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना को मेडिकल बगीचा में अवैध देसी रिवाल्वर और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। 26 फरवरी को कलेक्टर ने तीन माह के लिए जिला बदर घोषित किया था।