बक्सर: वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर 54 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 8, 2025 बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम ने एक महिला तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।उत्पाद निरीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर ही एक महिला को शराब के साथ धर दबोचा। भोजपुर निवासी उक्त महिला विक्रमगंज ले जाने के लिए शराब की खेप लेकर निकली थी, लेकिन चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया।