बक्सर: युवती को बरगलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास में होटल मालिक समेत तीन गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 8, 2025 युवती काे बरगला कर हाेटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के प्रयास में हाेटल मालिक समेत तीन लोगो काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दाे व्यक्ति शराब के नशे में भी पाए गए। वहीं उनके पास से कंडाेम और याैन शक्तिवर्धक की गाेली भी बरामद की गई है। पुलिस आराेपिताें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।