बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर बोलेरो से 29 पेटी शराब बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 8, 2025 उत्पाद विभाग की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जब बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद किया। पुलिस एक बोलेरो वाहन को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के निरीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर संदेह के आधार पर बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई।