मानपुर: पुलिस पर हमला और अवैध खनन मामले में आरोपी गिरफ्तार
Manpur, Gaya | Apr 10, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदेजा गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने एवं अवैध खनन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपी बबलू मालाकार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया।