सूरजगढ़: पुलिस ने मेदनी चौकी से एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
मेदनी चौकी से पुलिस द्वारा एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार अपराह्न 12:10 बजे मेदनीचौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में मेदनी चौकी के रहने वाले तारिणी पासवान के पुत्र अशोक पासवान को गिरफ्तार किया गया है. मेदनी चौकी थाना कांड संख्या 188/23 शराब कारोबार मामले में उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा NBW वारंट जारी किया गया है.