कन्नौज: गंगूपूर्वा गांव में हुई मारपीट के मामले में कोतवाली में एक व्यक्ति पर दर्ज हुआ मुकदमा
सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगूपूर्वा गांव निवासी रामनारायण के द्वारा कोतवाली में गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट व गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने पैसे के लेनदेन को लेकर गाली गलौज करने लगा, जब उसने उसका विरोध किया तो उक्त ने लात घूसों व लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी।