कन्नौज: अजयपाल निवासी महिला ने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया, अधिकारियों से गुहार लगाई।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के अजयपाल निवासी महिला ने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला ने जेठ पर पति को फंसाने की बात कही है। दरहसल पुलिस ने ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया था जिसमे महिला के पति का नाम शामिल है। महिला मंगलवार को समाधान दिवस में पहुंची जहां उसने पति के निर्दोष होने की बात कही है।