कन्नौज: अमरौली गांव में काली नदी में नहाने के दौरान डूबे 2 युवक, 1 युवक का शव हुआ बरामद व दूसरा है सुरक्षित
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में अमरौली गांव काली नदी में नहाने के दौरान 2 युवक डूब गए। घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। 1 युवक का शव गोताखोरों ने नदी से निकाला जबकि उसका दूसरा साथ सुरक्षित है। मृतक का नाम राजीव है जो अमरौली गांव का रहने वाला था।