बटियागढ़: बटियागढ़ मार्ग पर लालटेक पर अज्ञात वाहन ने जेल प्रहरी को टक्कर मारी, घायल को अस्पताल भेजा गया
बटियागढ़ मार्ग पर लालटेक के पास अज्ञात वाहन ने राह चलते जेल प्रहरी को टक्कर मार दी,देर शाम करीब 7 बजे घटना के बाद घायल जेल प्रहरी सलीम खान उम्र 60 वर्ष को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,जंहा उपचार जारी है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है अज्ञात वाहन की पतासाजी के प्रयास किये जा रहे हैं।