हुलासगंज: हुलासगंज स्वास्थ्य केंद्र ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 50 टीमों का किया गठन, तीसरे दिन भी घर-घर दवा वितरण जारी
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुलासगंज में 50 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है, जो घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रही हैं।