निवाड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सरकारी योजनाओं का करेंगे प्रचार-प्रसार, 30 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं संपर्क
मध्य प्रदेश शासन के जिला जनसंपर्क कार्यालय, निवाड़ी द्वारा सरकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया है, जिसके लिए संपर्क करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
इस विशेष पहल के तहत इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स (ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूनतम 1,000 (1K) फॉलोअर्स रखने वाले क्रिएटर्स आवेदन करने के पात्र हैं। चयनित सर्वश्रेष्ठ कंटेंट क्रिएटर्स को जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इन इन्फ्लुएंसर्स की मुख्य भूमिका मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और किसान कल्याण जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को सरल और रचनात्मक भाषा में आम जनता तक पहुंचाना होगा।
इच्छुक क्रिएटर्स अपना नाम, सोशल मीडिया हैंडल और फॉलोअर्स की संख्या के साथ व्हाट्सएप नंबर 9755860170 पर अपनी जानकारी भेज सकते हैं या जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर, निवाड़ी में सीधे संपर्क कर सकते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh #DigitalIndia #socialinfluencer #JansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 17, 2026