सेवा संकल्प अभियान: पृथ्वीपुर में स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिलीं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
सीएचसी समेत सिमरा, जेरोन व लुहारगुवां पीएचसी में लगे शिविर; मातृ-शिशु स्वास्थ्य, NCD और टीबी की जांच-उपचार पर रहा फोकस
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झमनानी के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पृथ्वीपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरा, जेरोन और लुहारगुवां में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग (NCD) और निश्चय (टीबी) सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच के साथ मरीजों की चिकित्सकीय जांच, आवश्यक परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया गया। मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित NCD की स्क्रीनिंग की गई। टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर में डॉ. तेजपाल शाक्य, डॉ. नीतेश शाक्य, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. जुबेर मंसूरी एवं डॉ. नेहा राजपूत ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार निरंजन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविरों के माध्यम से अलग-अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए बीमारी की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है। आमजन को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया।
शिविर के आयोजन में नर्सिंग ऑफिसर, CHO, ANM एवं लैब टेक्नीशियन सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। टीम द्वारा मरीजों का पंजीयन, जांच, आवश्यक परीक्षण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya #jansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 17, 2026