अशोकनगर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को सुबह 11 बजे से साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।