बिंदकी: बिंदकी के पंजाब नेशनल बैंक के समीप स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर शटर में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे, हजारों का नुकसान
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के निकट सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी एक पेड़ से टकराकर कारखाने के शटर से जा टकराई। चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की तो कारखाने के थेसर से जा टकराई। एक्सीडेंट में स्कॉर्पियो का एक पहिया भष्ट हो गया। चालक ने गाड़ी को तहसील के पास खड़ा कर दिया।