देहरादून: पेपर लीक मामले में एसआईटी का गठन हाईकोर्ट के रिटायर जज के सुपरविजन में करेगी काम, मुख्य सचिव ने दी जानकारी
बुधवार को शाम 6 बजे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी के गठन की घोषणा की है। एसआईटी एक महीने के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इस बीच जांच पूरी होने तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा ।