गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद
थाना नंदग्राम पुलिस ने रविवार को फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले विकास, मनीष और रोहित नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को हनुमान चौक से अग्रवाल हाईट जाने वाले कच्चे पक्के रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 1 डिजायर कार, 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व घटना के बेहोशी की दवा वाला इंजेक्शन बरामद किया है।