चित्तौड़गढ़: शंभूपुरा आदित्यपुरम मीरा कॉलोनी में गर्म पानी से झुलसा ढाई वर्षीय बालक, जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा में एक बालक खेलते खेलते गर्म पानी से झुलस गया। जानकारी के अनुसार शम्भपुरा आदित्यपुरम मीरा कॉलोनी निवासी ढाई वर्षीय नव्यांश पिता रामप्रसाद भाट सुबह खेल रहा था। इसी दौरान बाथरूम में रखे गर्म पानी के सम्पर्क में आने से गंभीर झुलस गया। जिसे शम्भपुरा निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में कराया बालक को भर्ती।