चित्तौड़गढ़: मेघपुरा के पास कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो लोग, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
चित्तौड़गढ़ के बस्सी टोल के आगे मेघपुरा के यहाँ बाइक सवार को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को पारसोली के केरपुरा निवासी ऊँकार धाकड़ पिता हीरा धाकड़ अपने मित्र के साथ कन्हैया लाल के साथ सुवावा गांव में बैठने जा रहे थे। तभी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। व साथी मित्र को हल्की चोटें आई हैं ।