चित्तौड़गढ़: लाइन मरम्मत के कारण सेतु मार्ग क्षेत्र में सुबह 11 से 4 व चंदेरिया में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद
ग्रिड और लाइनों के आवश्यक रखरखाव के कारण गुरुवार को सेतु मार्ग और चंदेरिया इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ग्रिड मेंटेनेंस के चलते चंदेरिया सिटी, डगला का खेड़ा, बोदियाना, आरके कॉलोनी, गणेशपुरा, रोड चार नंबर, रामदेव जी का चंदेरिया, बिरला रोड, चुंगी नाका, हाउसिंग बोर्ड, सैनिक स्कूल और सेतु मार्ग क्षेत्र में तीन से लेकर 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।