चित्तौड़गढ़: लोहारिया में वन विभाग के हाथ तीसरे दिन भी रहे खाली, ड्रोन के कैमरे में फसल के बीच अठखेलियां करता दिखा पैंथर
लोहारिया में किसान पर हमला करने वाले लेपर्ड का आज तीसरे दिन भी पता नहीं चला लेकिन उसके मूवमेंट की कुछ तस्वीरें ड्रोन के कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में पैंथर वन विभाग टीम को गच्चा देकर भागते हुए साफ दिखाई दे रहा है। टीम ने ड्रोन के जरिए उसकी लोकेशन पता लगाने की कोशिश की। भागने से पहले पेंथर अठखेलियां करता दिखा।